Jaunpur news अवैध डम्पर-ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, 03 वाहनों हुए थाना में सीज

Share

अवैध डम्पर-ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, 03 वाहनों हुए थाना में सीज

जौनपुर पुलिस विभाग, परिवहन विभाग एवं प्रशासनिक टीम द्वारा 25 मई को बिना नम्बर प्लेट, प्रेशन हार्न और अवैध रूप से संचालित डम्पर-ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
उप जिलाधिकारी बदलापुर, उप जिलाधिकारी केराकत एवं उप जिलाधिकारी सदर, एआरटीओ (प्रवर्तन) एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के संयुक्त नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ चलाए गए। अभियान के दौरान 40 डम्पर और ट्रकों की जॉच की गयी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 03 वाहनों का चालान करते हुए थानों पर सीज किया गया। जिस पर रू0 164900 का शमन शुल्क लगाया गया।
एआरटीओ (प्रवर्तन) ने नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

About Author