Jaunpur news निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियां बनीं मिसाल

Share


जौनपुर: निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियां बनीं मिसाल
जौनपुर, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आज जनपद के निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में एक भव्य और भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्हें उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समारोह में कलेक्ट्रेट, विकास भवन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके सरल स्वभाव, संवेदनशील कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता की खुलकर सराहना की।
अपने संबोधन में डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों और सहकर्मियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यों में टीम भावना और पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जौनपुर में उन्हें जो सहयोग और स्नेह मिला, वह हमेशा याद रहेगा।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी। इनमें राजस्व मामलों का त्वरित निस्तारण, नियमित जनसुनवाई, निर्वाचन कार्यों का समयबद्ध संपादन, पीली नदी के पुनर्जीवन का प्रयास, उद्यमी विकास योजनाओं में जनपद का उत्कृष्ट प्रदर्शन, गौशालाओं के लिए संसाधन जुटाना तथा परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल रहा। साथ ही लंबे समय से लंबित चकबंदी प्रक्रियाओं को पूरा कराना भी उनकी प्रमुख उपलब्धियों में रहा।
समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किए और उनके नेतृत्व को प्रेरणादायी बताया। अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी परमानंद झा, अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट बार संघ द्वारा आयोजित अलग कार्यक्रम में भी अधिवक्ताओं ने उन्हें भावभीनी विदाई

About Author