Jaunpur news नया डीएम: सैमुअल पॉल एन ने संभाली कमान, विकास और जनसुनवाई पर रहेगा फोकस

IMG-20260505-WA0033
Share


जौनपुर को मिला नया डीएम: सैमुअल पॉल एन ने संभाली कमान, विकास और जनसुनवाई पर रहेगा फोकस

जौनपुर जनपद को नया जिलाधिकारी मिल गया है। सैमुअल पॉल एन ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल ली। कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने कोषागार कार्यालय पहुंचकर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कीं।
पदभार संभालने के बाद नवागत जिलाधिकारी ने साफ किया कि शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके और प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट और वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद