Jaunpur news नाबालिग को बहलाफुसला कर भगा ले गया युवक,मुकदमा दर्ज

IMG-20251229-WA0002
Share

नाबालिग को बहलाफुसला कर भगा ले गया युवक,मुकदमा दर्ज
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र की एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को केराकत क्षेत्र न निवासी युवक शुक्रवार की भोर में बहलाफुसला कर भगा ले गया।घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी से केराकत कोतवाली के बीरमपुर गांव निवासी भीम पुत्र राजू मोबाइल पर प्रतिदिन बात करता रहता था।वह युवक उसकी पुत्री को बहका फुसला कर भगा ले गया।उसने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त युवक उसकी बेटी को कहीं किसी गलत काम में न लगा दे।जलालपुर थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।