September 1, 2026

Jaunpur news TET अनिवार्यता के खिलाफ जौनपुर में शिक्षकों का विशाल मशाल जुलूस, हजारों की संख्या में उतरे सड़क पर

IMG-20260413-WA0049
Share

TET अनिवार्यता के खिलाफ जौनपुर में शिक्षकों का विशाल मशाल जुलूस, हजारों की संख्या में उतरे सड़क पर

जौनपुर। सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ, जौनपुर के बैनर तले जनपद में बड़ा आंदोलन देखने को मिला। महासंघ से जुड़े 23 घटक संगठनों ने एकजुट होकर चरणबद्ध आंदोलन के तहत विशाल मशाल जुलूस निकाला।
यह जुलूस बीआरपी इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा, जहां शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
शिक्षक संगठनों का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है। इससे हजारों शिक्षकों के भविष्य पर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने सरकार से इस नियम को वापस लेने की मांग की।
आंदोलन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहीं। प्रमुख रूप से प्रदेश व जिला स्तर के कई नेता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में TET अनिवार्यता समाप्त करने की मांग. उ प्र प्रा शि संघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह मुन्ना, प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह, यूटा प्रदेश महामंत्री डा हेमंत सिंह, संयुक्त मंत्री मंजू पाण्डेय, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष ARP संघ सुधीर सिंह, जिला संयोजक संजय सिंह, सह संयोजक सत्य प्रकाश मिश्रा, यूटा जिला महामंत्री राज कुमार मिश्रा, अटेवा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह , अरविंद यादव जिलाध्यक्ष TSCT, भूपेंद्र प्रताप सिंह कार्यकारी जिलाध्यक्ष, सत्येन्द्र उपाध्याय आदि समस्त 23 घटकों के पदाधिकारी एंव हजारों शिक्षक / शिक्षिका बहने उक्त मशाल जुलूस मे प्रतिभाग किये

About Author