Jaunpur news मुरादाबाद अधिवेशन में पत्रकारों का सम्मान, वीरेंद्र चतुर्वेदी, हसनैन कमर दीपू व राजेश सेठ हुए सम्मानित

Share


मुरादाबाद अधिवेशन में पत्रकारों का सम्मान, वीरेंद्र चतुर्वेदी, हसनैन कमर दीपू व राजेश सेठ हुए सम्मानित

जौनपुर/भदोही। उत्तर प्रदेश संगठन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के तत्वावधान में मुरादाबाद में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में पत्रकारों के योगदान को सराहते हुए कई अहम फैसले लिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पत्रकारिता की लोकतंत्र में भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए पत्रकारों के कार्यों की प्रशंसा की।
अधिवेशन के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पत्रकारों के हितों से जुड़े कई मुद्दों को उठाया गया। संगठन ने सरकार से पत्रकारों के लिए अन्य राज्यों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने, साथ ही प्रत्येक जिले के वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन योजना से जोड़ने की मांग रखी। इसके अलावा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘पत्रकार कल्याण कोष’ के गठन का भी निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में भदोही जनपद के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष राजेश चंद्र सेठ तथा जौनपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हसनैन कमर दीपू को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार बागी, नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय महासचिव युग नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद तिवारी, महामंत्री आनंद कुमार सहित प्रदेश भर से आए बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

About Author