Jaunpur news जौनपुर में सैमुअल हैनीमैन की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई, होम्योपैथी के महत्व पर दिया जोर
जौनपुर में सैमुअल हैनीमैन की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई, होम्योपैथी के महत्व पर दिया जोर
जौनपुर,
यूपी के जौनपुर जनपद में शुक्रवार को होम्योपैथी के जनक सैमुअल हैनीमैन की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रामनारायण सिंह के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सैमुअल हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी शुरुआत हैनीमैन द्वारा की गई थी और आज भी यह पद्धति प्रभावी रूप से प्रचलित है।
उन्होंने बताया कि होम्योपैथिक दवाएं अपेक्षाकृत सुरक्षित, सस्ती और आसानी से उपलब्ध होती हैं। साथ ही यह चिकित्सा पद्धति रोग को जड़ से समाप्त करने की क्षमता रखती है और इसके दुष्प्रभाव भी काफी कम होते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अवधेश गिरी ने की, जबकि संचालन जनार्दन पांडे ने किया। अंत में डॉ. रामनारायण सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और आशुतोष सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर नित्यानंद पांडे, जयशंकर सिंह, अतुल जायसवाल, संतोष सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, गौरव शर्मा और सत्येंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित
