प्रतापगढ़ के नायब नज़ीर पिटाई से मौत के मामले में कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा जौनपुर के जिलाध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद प्रतापगढ़ में हुए घटना जिसमें नायब नाजिर स्वर्गीय सुनील कुमार शर्मा जिसकी मृत्यु ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव उप जिलाधिकारी द्वारा किए गए पिटाई से हुई मौत पर विरोध प्रकट करते हुए कर्मचारियों ने जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया कलेक्ट्रेट परिसर में हुई सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी अधिकारी को अपने कर्मचारी से मारपीट एवं हिंसक वारदात करने का अधिकार नहीं है यह कृत्य शासन व प्रशासन की छवि खराब कर रहा है प्रदेश सरकार से मांग किया कि उक्त मृतक कर्मचारी के आश्रितों को सहायता राशि एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए मृतक कर्मचारी के आश्रितों को तत्काल सेवा योजित किए जाएं तथा आरोपी उप जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव तहसील लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को तत्काल गिरफ्तार किया जाए सभा को संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव प्रमोद कुमार यादव पूर्व अध्यक्ष हारून रशीद प्रभात कुमार सिंह आशीष कुमार त्रिपाठी सुनील कुमार सिंह भानु प्रताप गौतम राजेश कुमार यादव उद्धव प्रसाद द्विवेदी भानु प्रकाश विश्वकर्मा सूरज श्रीवास्तव अरविंद कुमार सिंह व अन्य लोगों ने संबोधित किया सभी ने एक स्वर में उपजिलाधिकारी की 1 तारीख की मांग की अंत में मुख्यमंत्री महोदय से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में आए हैं अपर जिलाधिकारी भू राजस्व रजनीश राय को दिया गया