Jaunpur news मनबढ़ो ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया अधमरा

Share

मनबढ़ो ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया अधमरा

केराकत,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पनिहर में एक युवक पर उस समय नकाबपोश बदमाशो ने हमला कर मोबाइल छीनी जब युवक गांव के समीप नहर पर भूसा बनाने वाली मशीन को देखने जा रहा था।
पीड़ित कृष्ण मोहन सिंह रविवार को कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार की रात गांव के समीप नहर पर भूसा बनाने वाली मशीन को देखने जा रहे थे इसी दौरान गांव का ही करण सिंह पुत्र श्रवण सिंह अपने दो साथियों के साथ पहुंच न केवल मोबाइल छीनी बल्कि विरोध करने पर एक घंटा बाद वापस लौट बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया।शोर सुन आस पास लोगों को आता देख आरोपी धमकी दी कि यदि तुम पुलिस में शिकायत की या कहीं और गए,तो तुम्हे जान से मार देंगे।पीड़ित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।वही गांव में इस घटना के बाद से तनाव और दहशत का माहौल है।पीड़ित के तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

About Author