Jaunpur news पूर्वांचल माटी सम्मान पर शिक्षको ने कुलपति को किया सम्मानित

Share

पूर्वांचल माटी सम्मान पर शिक्षको ने कुलपति को किया सम्मानित

शिक्षक समस्याओं को लेकर विभिन्न मामलों पर की चर्चा

जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह को ‘पूर्वांचल माटी सम्मान’ से सम्मानित किए जाने पर शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर कुलपति को किया सम्मानित। कुलपति को यह सम्मान लोक सभा स्पीकर ओमप्रकाश बिरला के द्वारा प्रदान किया गया।

शिक्षको का प्रतिनिधिमंडल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल कुलपति के व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र की शैक्षिक गरिमा का भी प्रतीक है। उन्होंने कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया और करता रहेगा।
इस दौरान एक सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल एवं कुलपति के बीच संवाद हुआ, जिसमें बधाई के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया।
इसी क्रम में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से पीएचडी से संबंधित समस्याएँ तथा चयन प्रक्रिया (फाइनल सिलेक्शन) से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
शिक्षको ने कहा कि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की मनमानी अब स्वीकार्य नहीं होगी और सभी निर्णय तर्कसंगत, पारदर्शी एवं न्यायसंगत होने चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि आने वाले समय में वे विभिन्न मुद्दों को लेकर औपचारिक रूप से पत्राचार एवं संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे, ताकि समस्याओं का समाधान शीघ्र एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर प्रो. राजेश सिंह, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. यदुवंश कुमार यादव, डॉ. उज्ज्वल सिंह, डॉ. संजय शर्मा राय, डॉ. अविनाश कौल, डॉ. अखिलेश गौतम, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. कृष्णकांत दुबे, डॉ. अवनीश यादव, डॉ. बालाजी भारद्वाज, डॉ. विवेक प्रजापति, डॉ. विकास यादव, डॉ. अनिल मौर्य, डॉ. सुनील मौर्य, डॉ. सच्चिदानंद पांडे, डॉ. विवेक यादव, डॉ. बृजेश, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. अनुराग चौधरी एवं डॉ. जितेश सिंह उपस्थित रहे।

About Author