September 1, 2026

Jaunpur news नेता प्रतिपक्ष ने मदरसा के दिवंगत प्रिंसिपल के घर पर पहुंचकर जताया शोक

IMG-20260402-WA0038
Share

नेता प्रतिपक्ष ने मदरसा के दिवंगत प्रिंसिपल के घर पर पहुंचकर जताया शोक

गौराबादशाहपुर , जौनपुर।

गौराबादशाहपुर कस्बा के बंजारेपुर मोहल्ला निवासी मदरसा रफीकुल इस्लाम के प्रिंसिपल राहिल अहमद का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर मदरसा शोक सभा के बाद बंद कर दिया गया।
उनकी नमाज जनाजा दोपहर बाद पढ़ी गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत किया। देर शाम नेता प्रतिपक्ष शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान अखिलेश यादव, मायाकांत यादव, बृजभूषण, यादवेंद्र, हाशिम, हाफिज अशहद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

About Author