September 1, 2026

Jaunpur news खेतों में पीली पड़ी गेहूं की फसल और आसमान से काले बादल कर रहे बूंदाबांदी

IMG-20260401-WA0013
Share

खेतों में पीली पड़ी गेहूं की फसल और आसमान से काले बादल कर रहे बूंदाबांदी

पूरे जनपद में बुधवार की भोर से ही मौसम ने यू टर्न ले लिया है। मंगलवार को दिन तेज धूप के साथ मौसम बेहद गर्म था लेकिन बुधवार की भोर में करीब ढाई बजे तेज हवाओं संग बूंदाबांदी हुई। सुबह साढ़े छः बजे के करीब तक बूंदाबांदी का सिलसिला रुक रुक कर जारी है। आसमान बादलों से पूरी तरह घिरा हुआ है। खेतों में पकी गेहूं की फसल पर आसमान में दिख रही आफत से किसानों का कलेजा सूख गया है। गेहूं की फसल की मड़ाई शुरू हो गई है लेकिन अभी 20 से 25 फीसदी गेहूं की फसल की कटाई मड़ाई हो सकी है। बहुत से किसानों की सरसों की फसल भी काटकर खेतों में पड़ी हुई है।चना मटर की फसल की भी मड़ाई चल रही है। तैयार फसल पर आयी आफत से किसानों के चेहरे मायूस हो गये हैं।इस सम्बन्ध में विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव के किसान रवीन्द्र सिंह कहते हैं कि अगर बारिश तेज होती है तो निश्चित रूप से किसानों की पकी फसल तहस नहस हो जायेगी और मड़ाई का काम जो इस समय पूरी गति से चल रहा था पिछड़ जायेगा।

About Author