Jaunpur news उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय रैचंदा में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय रैचंदा में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया आयोजित
विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय रैचंदा में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फन्टू शामिल रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया गया।ब्लाक प्रमुख ने विद्यालय के राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित कुल सात बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। इसके अलावा चालू शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फन्टू ने विद्यालय में आर ओ का एक छोटा प्लांट बच्चों को पानी पीने के लिए देने की घोषणा की। उनके साथ कार्यक्रम स्थल पर आये खंड विकास अधिकारी मुंगराबादशाहपुर सूर्यकांत पाण्डेय ने विद्यालय के विकास में हर सम्भव मदद की बात कही।इसी कार्यक्रम में कुल 26 बच्चों का नवीन नामांकन किया गया और नव प्रवेशी बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया।बच्चों ने मंच पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अलावा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उमेश चन्द्र द्विवेदी, राहुल सिंह, हंसराज सिंह, संजय मिश्रा, उपेन्द्र सिंह, पुष्कर मिश्रा,छोटे लाल मौर्य देवी प्रसाद पाण्डेय, सुनील कुमार मणि त्रिपाठी,ऊषा पाण्डेय,दीपक चौरसिया तथा ग्राम प्रधान अरविंद कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जीत लाल बिंद ने सभी का आभार व्यक्त किया।
