Jaunpur news रोडवेज की बस ने केराकत चेयरमैन की फॉर्च्यूनर कार में मारी टक्कर

Share

रोडवेज की बस ने केराकत चेयरमैन की फॉर्च्यूनर कार में मारी टक्कर

अध्यक्ष का पैर फ्रैक्चर, कार में सवार दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल

ईयर फोन लगाकर यात्रियों को लेकर जा रहा था ड्राइवर

जौनपुर। जिले के केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष की फॉर्च्यूनर कार में सोमवार को रोडवेज की एक बस ने पीछे से टक्कर मार दिया।
वाराणसी आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदवक थाना अंतर्गत मोढ़ेला बाजार के पास हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में चेयरमैन श्रीमती ज्योति जायसवाल का पैर फ्रैक्चर हो गया। जबकि उनके साथ मौजूद बच्चों को भी काफी चोटें आई हैं।
बताते हैं की घटना के समय में रोडवेज बस का ड्राइवर कान में ईयर फोन लगाकर बात कर रहा था। वाहन की गति भी काफी अधिक तेज थी।
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति कृष्णा जायसवाल सोमवार की सुबह 10 बजे
अपने बच्चों के साथ किसी जरूरी कार्य से वाराणसी जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज की एक बस ने उनकी फॉर्च्यूनर कार में जोरदार टक्कर मार दिया । टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। उसने कान में ईयर फोन भी लगा कर रखा था । इसके चलते उसे अपने वाहन की स्पीड का अंदाजा भी नहीं हुआ। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
अचानक हुए इस हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई । बाजार के लोगों ने अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा जायसवाल को पहचान लिया और उनके परिवार वालों को सूचना दिया। यूपी डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल की ओर से चंदवक थाने में तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
चंदवक थाना प्रभारी अमित सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About Author