Jaunpur news पहले ही प्रयास में रिचा सिंह बनीं नायब तहसीलदार, बड़ेरी गांव में खुशी की लहर

Share


पहले ही प्रयास में रिचा सिंह बनीं नायब तहसीलदार, बड़ेरी गांव में खुशी की लहर

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत बड़ेरी ग्राम सभा में उस समय हर्ष और गर्व का माहौल छा गया, जब गांव की होनहार बेटी रिचा सिंह ने पीसीएस परीक्षा 2024 में शानदार सफलता हासिल करते हुए नायब तहसीलदार के पद पर चयन प्राप्त किया।
रिचा सिंह, जो कि संत एंथोनी कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत धीरेन्द्र सिंह की बड़ी पुत्री हैं, ने यह उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया।
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव बड़ेरी से पूरी की। इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई प्रयागराज स्थित सेंट एंथोनी कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज से की। आगे की पढ़ाई में उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से बीएससी और इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।
सिविल सेवा की तैयारी के दौरान रिचा ने बिना किसी कोचिंग के, अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। इस सफलता में उनके छोटे भाई शिवम सिंह (जेआरएफ, अर्थशास्त्र) और मामा अवनीश सिंह (सहायक अध्यापक, कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी, मुफ्तीगंज) का विशेष मार्गदर्शन रहा, वहीं माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग भी उनकी ताकत बना।
रिचा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देते हुए उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा बता रहे हैं।

About Author