Jaunpur news श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर में नवरात्र नवमी के दिन हुआ हवन पूजन
श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर में नवरात्र नवमी के दिन हुआ हवन पूजन
जौनपुरः नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के समीप स्थित श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर चैत्र नवरात्र के नवमी के दिन शुक्रवार को प्रधान पूजारी भगवती सिंह वागीश ने सैकड़ो लोगों को हवन पूजन कराया। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि हवन से आस-पास का वातावरण शुद्व हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। घंटा व शंख की ध्वनी से वातावरण अत्यन्त आनन्दमय हो जाता है।।अतः कलयुग में काली उपासना परम शक्ति वर्धक एवं मंगलकारी है। कलयुग में मां काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस दौरान सपा नेता अजय त्रिपाठी,वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, मतिवार सिंह , दलसिंगर , रामपाल विश्वकर्मा, रतन,अमित दुबे, विपिन सिंह, सर्वेश सिंह सोनू,भानु मौर्य,मनीष सोनकर, व वन्देश सिंह उपस्थित रहे।
