Jaunpur news कनोडिया सीमेंट ने के.के. इंटरप्राइजेज को सौंपी ‘कंक्रीट गोल्ड’ की डिस्ट्रीब्यूटरशिप

Share

कनोडिया सीमेंट ने के.के. इंटरप्राइजेज को सौंपी ‘कंक्रीट गोल्ड’ की डिस्ट्रीब्यूटरशिप

​जौनपुर। भवन निर्माण क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके कनोडिया सीमेंट लिमिटेड ने जौनपुर जनपद के लिए अपने प्रतिष्ठित उत्पाद ‘कंक्रीट गोल्ड’ सीमेंट की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अहमदपुर स्थित के.के. इंटरप्राइजेज को अपना आधिकारिक जिला वितरक नियुक्त किया है।

​कनोडिया सीमेंट लिमिटेड की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए जनपद से सैकड़ों की संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे। कंपनी के उच्च मानकों और चयन प्रक्रिया की बारीकियों को ध्यान में रखते हुए, के.के. इंटरप्राइजेज के अनुभव और कार्यकुशलता को प्राथमिकता दी गई। कंपनी प्रबंधन ने भरोसा जताया है कि के.के. इंटरप्राइजेज के माध्यम से जौनपुर के उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण सीमेंट की पहुंच आसान होगी।

​के.के. इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर प्रशांत यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘कंक्रीट गोल्ड’ सीमेंट केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता का प्रतीक है। उन्होंने कहा:
​”कंक्रीट गोल्ड सीमेंट भारतवर्ष में निर्मित होने वाली वह सीमेंट है जिसकी तकनीक और मजबूती वैश्विक मानकों को टक्कर देती है। हमें गर्व है कि कनोडिया सीमेंट लिमिटेड ने सैकड़ों आवेदकों के बीच हमें जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी है।”

​यह सीमेंट अपनी विशेष फिनिशिंग और लंबे समय तक चलने वाली मजबूती के लिए जानी जाती है। प्रशांत यादव ने आगे बताया कि यह उत्पाद न केवल बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए उपयुक्त है, बल्कि आम नागरिकों के सपनों के घर को भी फौलादी मजबूती प्रदान करने में सक्षम है।

About Author