Jaunpur news अवैध शराब व बाइक साथ दो गिरफ्तार

IMG-20260327-WA0009
Share

अवैध शराब व बाइक साथ दो गिरफ्तार
जफराबाद।डीएम दिनेश चंद के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह के निर्देश पर गुरुवार को आबकारी अपराध की रोकथाम हेतु प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक अब्दुल कैस ने एक विशेष अभियान चलाया। उनके साथ विभाग के दिलीप कुमार ओझा,मोहम्मद कासिम व एस आई सैय्यद हसन जाफर रिज़वी व परमानंद की संयुक्त टीम ने सरायख्वाजा के देवकली सुलतानपुर मार्ग पर दो अभियुक्तों दिलीप यादव पुत्र लाल बहादुर यादव व चंद्रेश यादव पुत्र हरीलाल यादव निवासी हमजापुर को 82 शीशी अवैध देशी शराब एवं एक अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया ।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के सुसंगत धारा के अंतर्गत सरायख्वाजा में मुकदमा दर्ज कराया गया।