Jaunpur news 279.64 लाख रूपये की दो परियोजनाएं हुई स्वीकृत राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

Share

279.64 लाख रूपये की दो परियोजनाएं हुई स्वीकृत – राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

113.75 लाख रु. की लागत से होगा श्री राम जानकी मंदिर मियापुर का अवस्थापना

165.89 लाख रु. की लागत से बनेगा डेरायुसूफ मे कान्हा गौशाला

500 गोवंशो के रहने के लिए, शेड, वेटनरी क्लिनिक, चारा गोदाम और बायो गैस प्लांट भी बनेगा

जौनपुर जनपद के विकास और सांस्कृतिक उत्थान के प्रति संकल्पित नगर विधायक / खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव जी द्वारा नगरीय क्षेत्रो मे अवस्थित संस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलो पर अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं के विकास हेतु ‘वंदन योजना’के तहत जनपद के श्री रामजानकी मंदिर परिषद मियापुर परिसर में सुविधाओं के विस्तार हेतु ₹113.75 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
मियापुर में स्थित श्री राम जानकी मंदिर बहुत प्राचीन शिव मंदिर है जो गोमती तट पर स्थित है, जो सैकड़ो लोगों के आस्था का केंद्र है, मियापुर मोहल्ले वासियों की काफी दिनों से मांग थी कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार हो, श्री राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) काफी दिनों से प्रयासरत थे जिसके परिणाम स्वरुप श्री राम जानकी मंदिर के अवस्थापना के लिए 113.75 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति निर्गत की गई।
यह स्वीकृति मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में जनपद जौनपुर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को निरंतर नई पहचान मिल रही है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री एवं एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव के अथक प्रयास से “कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना”‘ के अंतर्गत जौनपुर नगर पालिका परिषद को कान्हा गौशाला के निर्माण हेतु ₹165.89 लाख की महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह गौशाला सदर तहसील के डेरायुसूफ (परगना हवेली) में बनाई जाएगी, जहाँ 500 गौवंशों के रहने के लिए शेड, वेटरनरी क्लिनिक, चारा गोदाम और बायो गैस प्लांट जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
निराश्रित पशुओं के बेहतर आश्रय और गौ-संरक्षण के प्रति इस संवेदनशील निर्णय के लिए मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा जी का हार्दिक आभार प्रकट किया।
उक्त आशय की जानकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार )के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी है।

About Author