Jaunpur news 10 दिव्यांगजन को विधायक निधि से दिया ट्राई साइकिल
10 दिव्यांगजन को विधायक निधि से दिया ट्राई साइकिल
जौनपुर। शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बुधवार को अपने विधायक निधि से 10 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को शसक्त बनाने हेतु शासन प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को सुगम बनाना, उनकी गतिशीलता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से भागीदारी कर सकें।
जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि विधायक निधि के तहत 10 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित किया गया जिसमें मृदुल अवस्थी, दिनेश कुमार, मोहन, जितेंद्र, गुलाबचंद विश्वकर्मा, कुलदीप गौतम, निफिकिर यादव, पवन पांडे, चंदन सिंह, रजनीश कुमार शामिल रहे। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त होने पर लाभार्थियों ने मा0 मंत्रीजी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय अन्य उपस्थित रहे।
