August 14, 2026

Jaunpur news तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

Share


जौनपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
जौनपुर।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के चुंगी चौराहे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मोकरहा गांव निवासी करीब 25 वर्षीय शेषमणि अपने दो साथियों के साथ बाइक से किसी कार्य के लिए जा रहे थे। सुबह लगभग नौ बजे चुंगी चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शेषमणि ट्रक के अगले पहिए की चपेट में आ गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर शेषमणि को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

About Author