August 14, 2026

Jaunpur news विवाह व्यक्ति के जीवन की एक तपस्या है, स्वामी सुधानंद महाराज

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

विवाह व्यक्ति के जीवन की एक तपस्या है, स्वामी सुधानंद महाराज

रामचरित मानस कथा के पंचम दिवस उमड़े सैकड़ो श्रद्धालु

खेतासराय, जौनपुर।
प्रभु श्री रामचंद्र जी महाराज माता सीता का विवाह
श्री रामचरितमानस कथा का पंचम दिवस
कथा व्यास परम श्रद्धेय स्वामी श्री सुधानंद महाराज ने नगर पंचायत खेतासराय गोला बाजार में आयोजित श्री रामचरित मानस कथा के पंचम दिवस कथा में
प्रभु श्री रामचंद्र जी के बारे में विस्तार से भक्तों को बताया ।
चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा विक्रम संवत 2083 के चैत्र नवरात्री के मोके पर आयोजित नव दिवसीय श्री राम कथा के पंचम दिवस में काशी से पधारे राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य सुधीरआनन्द जी महाराज ने श्री सीताराम विवाह की कथा का श्रवण करते हुए विवाह को एक तपस्या बताया।
क्यों की गृहथ आश्रम का प्रारम्भ विवाह से ही होता है इसलिए यह सबसे श्रेष्ठ संस्कार है।
उन्होंने कहा कि संस्कार युक्त जीवन में हर प्रकार के सुख प्राप्त होते है पति और पत्नी को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए पति पत्नी का सम्बब्ध विश्वास की डोर से हमेशा फलता फूलता हुआ आगे बढ़ता है।
इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य अवनीश सिंह, अनिल उपाध्याय, विनय तिवारी, फलाहारी बाबा , नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष यशपाल, अभिषेक सिंह परमार ,पुष्पा चौबे ,मनीषा सोनी, सभासद विनीता मौर्या ,
सोनू बिंद, कुसुम सिंह जी, रेशमा प्रजापति, आशीष यादव रिंकू, ज्ञानचंद गुप्ता अन्य क्षेत्रवासी राम भक्तगण उपस्थित रहे।

बाक्स

कथा में ये भी रहे मौजूद
खेतासराय।
नगर पंचायत खेतासराय के गोला बाजार में आयोजित भव्य कथा में मुख्य यजमान स्वामीनारायण राधेश्याम जायसवाल, भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू ने श्री प्रेमभूषण महाराज के शिष्य सुधीर आनंद महाराज जी
की आरती उतार कर पूजन पाठ शुरू कराया।
इस मौके पर आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य,भृगुनाथ जायसवाल, व्यापार मंडल महामंत्री मंजय गुप्ता , रवि बरनवाल, आनन्द जायसवाल, राकेश गुप्ता, सोचन सेठ,
विवेक जायसवाल, ज्ञान चंद्र गुप्त, समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

About Author