Jaunpur news शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

Share

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

बीएसए ने किचन गार्डन व डिजिटल कक्षा का किया उद्घाटन

सिकरारा (जौनपुर)
बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में किचन गार्डन, बैठने के लिए डेस्क बेंच, व डिजिटल कक्षा की व्यवस्था का उद्घाटन किया। विद्यालय को यह सुविधाएं एक्शन एड द्वारा संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना के अंतर्गत आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से प्राप्त हुआ।
अपने संबोधन में बीएसए ने कहा कि जौनपुर का मूल पेशा ही पठन, पाठन अध्ययन अध्यापन है। सिकरारा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का कांफिडेंट लेबल बहुत ऊँचा है। इसके लिए सभी शिक्षक बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली गैर सरकारी संस्थाओ का जो भी सहयोग बन सकेगा जरूर किया जाएगा। शिक्षक अपने आत्म विश्वास को बरकरार रखे। उन्हें किसी भी बाधाओं से डरने की जरूरत नहीं है।
खंड शिक्षा अधिकारी मडियाहूं उदयभान कुशवाहा व सिकरारा के अजीत सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि इससे नामांकन व ठहराव में बृद्धि होगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि संस्था ने अपने धरातलीय प्रयास से परिषदीय विद्यालयों को सुदृढ़ करने का कार्य किया है, आगे अन्य और भी विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने की अपील भी की।
खंड शिक्षा अधिकारी मडियाहूं उदयभान कुशवाहा व सिकरारा के अजीत सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। जिला कोऑर्डिनेटर बीनू सिंह ने एक्शन एड के बारे में विस्तार से बताया। ब्लाक कोऑर्डिनेटर बंशीलाल ने पीपीटी द्वारा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, शौचालय मरम्मत, किचन गार्डन, सोलर पैनल, वाटर कूलर, खेल सामग्री (स्पोर्ट्स किट) एवं पुस्तकालय जैसी महत्वपूर्ण सुविधाये कैसे मुहैया होगी इसकी जानकारी दी।
कार्यक्रम में अनुपम श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष मृत्युजंय सिंह, राजीव सिंह लोहिया, विशाल सिंह, रवि मिश्र, सतीश सिंह, अध्यापक यादवेंद्र यादव,सीमा रानी गुप्ता , डॉ दिवाकर यादव, वीरेंद्र कुमार यादव , अश्वनी कुमार आदि मौजूद थे। आभार महाजन अली ने ज्ञापित किया।

About Author