August 14, 2026

Jaunpur news कालेज 25 मार्च तक प्रैक्टिकल मार्क अपलोड करेः कुलपति

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

कालेज 25 मार्च तक प्रैक्टिकल मार्क अपलोड करेः कुलपति

सभी रिजल्ट 31 मार्च तक घोषित करने का कुलपति का निर्देश

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की परीक्षा समिति के साथ कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सोमवार को बैठक कर रिजल्ट घोषित करने के समय‑सीमा और प्रक्रिया पर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से महाविद्यालयों के आंतरिक तथा प्रैक्टिकल परीक्षाओं के रिजल्ट न आने पर कुलपति ने सख्त चिंता और नाराजगी व्यक्त की।
कुलपति प्रो सिंह ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिए कि वे 25 मार्च तक सेशनल एवं प्रैक्टिकल परीक्षाओं के रिजल्ट पूर्णतः अपलोड कर दें।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर के स्तर पर यूजी और पीजी सभी कार्यक्रमों के रिजल्ट 31 मार्च तक जारी करने का निर्णय लिया गया।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने परिसर और महाविद्यालयों के रिजल्ट में आने वाली समस्याओं के बारे में कुलपति को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूजी के 13 पाठ्यक्रमों के रिजल्ट पहले ही ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं, जबकि पीजी स्तर के कई कार्यक्रमों के रिजल्ट भी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं रिजल्ट पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
परिसर टेक्निकल सेल के प्रभारी डॉ. अमरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि पीजी स्तर के शेष रिजल्ट लगभग दो दिनों के भीतर जारी करने की पूरी कोशिश की जाएगी, ताकि छात्रों की आगे की पढ़ाई, भर्ती एवं कार्य‑नियुक्ति पर कोई अनावश्यक देरी न हो।
बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह, उपकुलसचिव अजीत सिंह, प्रो. सौरभपाल, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अशोक यादव, डॉ. विशाल, डॉ. सुधीर सिंह अन्य उपस्थित रहे।

About Author