Jaunpuur news पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव
जिले में दो लाख से अधिक नए मतदाता बनाए गए
एसआईआर प्रहरियो को किया गया सम्मानित
जौनपुर। जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के एक होटल मे समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित एसआईआर प्रहरी सम्मान समारोह में एसआईआर प्रभारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर प्रहरी सिर्फ कार्यकर्ता नहीं बल्कि पार्टी रीढ होते हैं ,
उनकी निष्ठा मेहनत और जमीनी पकड़ से ही समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाएगी । संगठन को और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को और सशक्त बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी, जो भी पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करेगा उनका कद बढेगा,सम्मान हमेशा किया जाएगा। अब संगठन को नई ताकत मिल रही है। इस मौके पर उन्होंने ऐसा एसआईआर प्रहरियो को समाजवादी गमछा कलम अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया । डा. वीरेंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मार्गदर्शन पर चलना है, संविधान के रास्ते से भटकना नही है, एसआईआर प्रहरियो ने डॉ वीरेंद्र यादव की समर्थन में नारे लगाए और उनके नेतृत्व पर भरोसा जाता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, वीरेंद्र कुमार यादव, आरिफ हबीब,कमाल आजमी, राकेश चौहान ,दारासिंह चौहान, दिलीप प्रजापति, अजय विश्वकर्मा, सलीम खान, भानुपाल अशोक गौतम शामिल रहे। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जिले में नए मतदाता बढे हैं ,जिसमें सदर विधानसभा में पुलिस 51 हजार, बदलापुर विधानसभा में 40 हजार व अन्य विधानसभा वार 15 से 25 हजार नए वोटर बढे हैं।
