August 14, 2026

Jaunpur news कल जौनपुर में अमर शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

Share

कल जौनपुर में अमर शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
जौनपुर । ठाकुर बाड़ी महिला विकास कल्याण समिति, सिंगरामऊ के तत्वावधान में कल, 23 मार्च (सोमवार) को अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें बलिदान दिवस पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
समिति के सचिव प्रबंधक डा.अंजू सिंह ने बताया कि कार्यक्रम जिला चिकित्सालय (ब्लड बैंक), जौनपुर में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनपद में रक्त की कमी को दूर करना है। संस्था ने क्षेत्रीय युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे कल समय पर पहुँचकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।

About Author