Jaunpur news सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला सहित दो घायल, रेफर

IMG-20251229-WA0002
Share

सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला सहित दो घायल, रेफर
मछलीशहर: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटना में वृद्ध महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
सोमवार भोर में उमापुर गांव निवासी फूलदेई पत्नी राजबहादुर 60 वर्ष अपने नाती के साथ बाइक पर बैठकर मछलीशहर आ रही थी। नगर पहुंचने से पहले सड़क पर लगे ब्रेकर से बाइक उछल गई। इसी दौरान वृद्ध बाइक से सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क पर गिर वृद्ध को बचाने के लिए पीछे से आ रही चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के पटरी से टकरा गई। जिसमे चालक आनंद सिंह 24 वर्ष निवासी ग्राम बखाली, थाना खंडासा अयोध्या निवासी की नाक फट गई। मौके पर मौजूद अगल बगल के लोगो ने दोनों को एंबुलेंस से सी एच सी भिजवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।