Jaunpur news रामपुर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बनवासी समूहों को कंबल वितरण किए

IMG-20251225-WA0022
Share

रामपुर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बनवासी समूहों को कंबल वितरण किए

रामपुर जौनपुर शीतलहर को देखते हुए रामपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह (मंकु) के सौजन्य से ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बनवासी समूहों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जरूरतमंद बनवासी परिवारों को कंबल वितरित किए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, नायब तहसीलदार संदीप सिंह खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज सहित क्षेत्र के प्रधानगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि शासन की मंशा है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद असहाय न रहे। प्रशासन द्वारा निरंतर ऐसे कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह (मंकु) ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने कंबल पाकर प्रसन्नता जताई और आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।