Jaunpur news बदलापुर में एनएच-731 पर तोड़े गए अवैध कट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान—अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

IMG-20251202-WA0007
Share


बदलापुर में एनएच-731 पर तोड़े गए अवैध कट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान—अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एनएच-731 (लखनऊ–वाराणसी मार्ग) पर अवैध रूप से बंद किए गए कट को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड के मेंटिनेंस मैनेजर राकेश कुमार दहायक ने थाना बदलापुर में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार थाना बदलापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फत्तूपुर, मरगुपुर एवं पुरानी बाजार के पास 21 दिसंबर 2025 को बंद किए गए अवैध कट को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दिया गया, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। साथ ही घने कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बदलापुर में मु0अ0सं0 518/25 के तहत धारा 125ए, 125बी, 324(4) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।