न्यायधीश एम पी सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया

Share

जौनपुर न्यायधीश एम पी सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
                निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुष कैदियों के बैरकों की गहन तलाशी ली गयी। बंदियों से वार्ता कर भोजन व स्वास्थ्य आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा पाकशाला की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने व बंदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिये गए। समय-समय पर कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही साफ – सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए।
              जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जेल में कैदियों के स्किल डेवलपमेंट के विभिन्न प्रशिक्षण  कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत महिलाओं को सिलाई, बुनाई के कार्य किए जा रहे हैं, जिनके द्वारा पूर्व में भारी संख्या में मास्क बनाए गए। पुरुष कैदियों को इलेक्ट्रिक व कौशल विकास के तहत चलाये जा रहे अन्य ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है।
              इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, जितेंद्र दुबे, जेल अधीक्षक एस. के पांडेय, जेलर  सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Author