बदलापुर पुलिस ने मारपीट की घटना से सम्बन्धित 08 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गिरफ्तार-

थाना बदलापुर जौनपुर
थाना बदलापुर पुलिस ने मारपीट की घटना से सम्बन्धित 08 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गिरफ्तार-
श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्वेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस द्वारा मारपीट की घटना से सम्बन्धित आठ अभियुक्त/ अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 20 मार्च 2022 को प्रातः लगभग 9:30 बजे ग्राम देवरिया थाना बदलापुर निवासी राधा नाम की महिला के द्वारा डायल 112 कंट्रोल रूम को यह सूचना दी गई कि उसके खेत में लगे केले के पेड़ को विपक्षी रामप्रवेश आदि काट कर ले गए हैं इस सूचना पर थाना बदलापुर की पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची और पीआरवी के पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों पक्ष में हो रहे झगड़े को शांत कराने का प्रयास किया गया दोनों पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे इसी दौरान झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को अलग करने में पुलिसकर्मी मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के सिर में चोट लगी। आवेदिका राधा की तहरीर पर मु0अ0सं0-56/22 धारा 147 148 323 504 506 452 भादवि भादवि मुख्य आरक्षी राजेश कुमार की तहरीर पर मु0अ0सं0-57/22 धारा 147 148 323 504 506 332 353 324 भादवि पंजीकृत कर घटना में शामिल आठ अभियुक्त/ अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त/ अभियुक्ता-
1-सुमित पुत्र फूलचन्द्र निवासी ग्राम देवरिया थाना बदलापुर जौनपुर।
2-सूरज पुत्र पप्पू गौतम निवासी ग्राम देवरिया थाना बदलापुर जौनपुर।
3-शान्ति देवी पत्नी रामजियावन निवासी ग्राम देवरिया थाना बदलापुर जौनपुर।
4-शशी पुत्री रामसेवक निवासी ग्राम देवरिया थाना बदलापुर जौनपुर।
5-कुसुम देवी पत्नी फूलचन्द्र निवासी ग्राम देवरिया थाना बदलापुर जौनपुर।
6-उषा देवी पत्नी रामसेवक निवासी ग्राम देवरिया थाना बदलापुर जौनपुर।
7-शीला पत्नी राम प्रसाद निवासी ग्राम देवरिया थाना बदलापुर जौनपुर।
8-अंजली पुत्री राम प्रसाद निवासी ग्राम देवरिया थाना बदलापुर जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-56/22 धारा 147 148 323 504 506 452 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-57/22 धारा 147 148 323 504 506 332 353 324 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.व0उ0नि0 हरिनारायण पटेल थाना बदलापुर जौनपुर।
2.म0उ0नि0 सरिता यादव थाना बदलापुर जौनपुर।
3.हे0का0 शैलेन्द्र यादव, हे0का0 यासीन खान, मु0आ0 प्रमोद यादव, मु0आ0 विरेद्र वर्मा, म0का0 संध्या तिवारी, म0का0 उषादेवी, म0का0 दिव्या सिंह, म0का0 चांदनी, का0 दीपक मौर्या, का0 विपिन यादव, थाना बदलापुर जौनपुर।