दूसरे दिन भी बैलट पोस्ट से मतदान में मल्हनी रहा अव्वल

Share

दूसरे दिन भी बैलट पोस्ट से मतदान में मल्हनी रहा अव्वल
जौनपुर शुक्रवार को तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के दूसरे दिन उत्साहित कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने पोस्टल बैलट से भारी मतदान कर अपने पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जनपद के समस्त नौ विधानसभाओं के फैसिलिटेशन सेंटर्स पर दोनों सत्रों का प्रशिक्षण समाप्त होते ही कर्मचारियों एवं शिक्षकों में बैलट पोस्ट से मतदान देने हेतु गजब का उत्साह देखा गया। आज प्रशिक्षण स्थल पर प्रारूप 12 एवं प्रारूप 13 क दो अलग अलग स्थानों से वितरित किया जा रहा था जिस पर कर्मचारी संगठनों द्वारा आपत्ति दर्ज करायी गयी, तत्पश्चात उच्चाधिकारियों द्वारा दोनों प्रारूप संबंधित विधानसभा के फैसिलिटेशन सेंटर पर एक साथ उपलब्ध कराया गया जिससे मतदान का प्रतिशत एवं गति काफी बढ़ गयी। आज मल्हनी विधानसभा में बैलट पोस्ट से सर्वाधिक 317 वोट पड़े। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघर्ष समिति के चेयरमैन डॉ प्रदीप सिंह ने कर्मचारियों एवं शिक्षकों को जाति,धर्म एवं क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर मजबूत लोकतंत्र हेतु वोट से चोट द्वारा अपने अस्तित्व की रक्षा करते हुए स्वहित में मूल्यांकन कर अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करने हेतु बधाई दिया।
अधिकृत सूत्रों के अनुसार आज दिनांक 25 फरवरी 2022 को बैलेट पोस्ट से सायं 5:30 बजे तक 364 बदलापुर में 240,365 शाहगंज में 182, 366 जौनपुर में 121,367 मल्हनी में 317, 368 मुंगरा बादशाहपुर में 180, 369 मछली शहर में 146,370 मड़ियाहूं में 133,371जफराबाद में 190 एवं 372 केराकत में 187 अर्थात समस्त नौ विधानसभाओं में कुल 1696 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब तक विगत दो दिनों में कुल 2868 कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने बैलेट पोस्ट से मतदान किया है। आज प्रशिक्षण केंद्र पर कर्णिक मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह मांझिल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संयुक्त मंत्री शरद पटेल, माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, आईटीआई संघ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं उपाध्यक्ष रोहित सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के संजय सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला मंत्री विजय भान यादव, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला मंत्री एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री रामकृष्ण पाल,सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव सहित विभिन्न शिक्षक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी बैलट पोस्ट से मतदान हेतु सभी का उत्साहवर्धन एवं मदद करते दिखे।

About Author