Jaunpur news वैज्ञानिक सोच विकसित करने में संस्कृत ज्ञान परीक्षा सहायक – राजेन्द्र देव

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य
वैज्ञानिक सोच विकसित करने में संस्कृत ज्ञान परीक्षा सहायक – राजेन्द्र देव
सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्यों की हुई बैठक
जौनपुर।
संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्रीय अभियान प्रमुख राजेंद्र देव त्रिपाठी के प्रवास के कार्यक्रम में शनिवार को गाजीपुर और जौनपुर जनपद के सरस्वती शिशु मंदिरों के प्रधानाचार्य के साथ सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारीनाथ जौनपुर में बैठक संपन्न हुई। राजेंद्र देव ने संस्कृति बोध परियोजना के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से जनमानस में अपने भारतीय संस्कृति, राष्ट्र के गौरव एवं आध्यात्मिक जगत सहित विभिन्न प्रकार के सामान्य ज्ञान की जानकारी प्राप्त होगी। बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए वैज्ञानिक सोच विकसित करने में संस्कृति ज्ञान परीक्षा सहायक होगी। इस अभियान में विद्या भारती के विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य गण, प्रबंध समिति, पूर्व छात्र, मातृ भारती एवं समाज के प्रबुद्ध जनों को साथ लेकर 15 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाले महाअभियान को सफल बनाना है। संस्कृत बोर्ड परियोजना काशी प्रांत के संयोजक कमलेश ने कहा कि हम सबको विद्या भारती के अलावा अन्य विद्यालयों को भी जोड़ने के लिए प्रयास करना चाहिए।