Jaunpur news अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

IMG-20250531-WA0071
Share

डोभी ब्लॉक के तराव गांव में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

Jaunpur news जौनपुर। केराकत तहसील प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को डोभी ब्लॉक के तराव गांव स्थित भीटा की सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुनील कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार हुसैन अहमद की उपस्थिति में की गई।

कार्रवाई के दौरान ‘बाबा का बुलडोजर’ चलाकर अवैध निर्माण को पूरी तरह से गिरा दिया गया। तहसील प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के दबंगों और सरकारी भूमि पर कब्जा जमाने वालों में हड़कंप मच गया है।

अभियान के दौरान चंदवक थाना की भारी पुलिस बल के साथ-साथ राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही, जिससे शांति व्यवस्था बनी रही और कार्रवाई शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

तहसील प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भविष्य में भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।