Jaunpur news बुद्ध पूर्णिमा पर जौनपुर में विश्व शांति के लिए हुई कामना

Share

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य

बुद्ध पूर्णिमा पर जौनपुर में विश्व शांति के लिए हुई कामना

प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वाधान शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

जौनपुर।
Jaunpur news प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वाधान में सोमवार की शाम जौनपुर शहर में सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में दर्जनों आकर्षक झांकियां के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भंडारी रेलवे स्टेशन से शुरू हुई शोभा यात्रा अहियापुर मोड़, सुतहटी चौराहा, कोतवाली, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, जोगियापुर, कलेक्ट्रेट तिराहा, अंबेडकर तिराहा, बौद्ध विहार खरका, होते हुए लाइन बाजार थाना के सामने बुद्ध मंदिर में पूजा अर्चना और विश्व शांति की कामना के साथ किया गया।
शोभायात्रा में प्रियदर्शी अशोक मिशन को लंबे समय से संचालित करने वाले मौर्य, कुशवाहा के साथ ही अन्य सभी समाज के महिला, पुरुष, बच्चे, बूढ़े पंचशील का झंडा लिए आगे आगे चल रहे थे।
प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वाधान में निकाले गए इस जुलूस में संस्था के अध्यक्ष रमेश चंद्र मौर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता
संजय कुमार मौर्य, प्रबंधक उमेश चंद मौर्य व कार्यक्रम प्रभारी डीसी दादा पूरी व्यवस्था को आगे से लेकर पीछे तक निरंतर निगरानी करते रहे।
शोभायात्रा में प्रियदर्शी अशोक मिशन की महिला प्रकोष्ठ की राधिका मौर्य के नेतृत्व में महिलाओं की पूरी टीम लगी हुई थी।
कार्यक्रम के अंत में व्यवस्था प्रभारी डीसी दादा ने उपस्थित जन समुदाय और युवाओं की टीम के प्रति आभार जताते कहां की चिल्लाती धूप और गर्मी में समाज के लोग बुद्ध पूर्णिमा के इस कार्यक्रम में प्रियदर्शी अशोक मिशन से जुड़े सभी पदाधिकारी और सदस्यों में
खास तौर पर हमारी बहन, बेटियां, बुजुर्ग जिस प्रकार से इस शोभायात्रा में नए जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए वह बहुत ही सराहनीय है।
बौद्ध बिहार में अशोक कुमार मौर्य द्वारा पंचशील दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद दूधनाथ मौर्य द्वारा
उपस्थित उपासकों को बुद्ध वंदना एवं त्रिशरण व पंचशील का पाठ कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जन समुदाय को खीर दान कराते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

बाक्स
जौनपुर।
शोभा यात्रा में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकी, चित्र प्रदर्शित किया गया।
धर्मप्रिय बंधु अपने-अपने हाथों में पंचशील का झंडा लेकर पूरे नगर में बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
जौनपुर शहर में बीते तीन दशक से निकाले जा रहे
बुद्ध पूर्णिमा शोभायात्रा का संचालन पिछले 24 वर्षों से
दूधनाथ मौर्य द्वारा ही किया जा रहा है। इस बार भी मौर्य, कुशवाहा समाज के साथ अन्य समाज के लोगों को जोड़ने में उनकी उपस्थिति शानदार रही।

बाक्स
शोभायात्रा में यह भी रहे मौजूद
जौनपुर। प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वाधान में जौनपुर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य, उनके प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्य, पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, ग्राम प्रधान परमानंद मौर्य, तेजू मौर्य ग्राम प्रधान , पदुमपुर के ग्राम प्रधान काँग्रेस नेता अंकुल मौर्य, अजय मौर्य अज्जू, सभासद संतोष कुमार मौर्य, कैलाशनाथ मौर्य, डॉ हीरा लाल मौर्य, जगदीश मौर्य गप्पू, राधेश्याम मौर्य, कमलाकांत मौर्य,
सुजीत मौर्य गोरारी, उमेश चंद मौर्य,
अन्य उपस्थित रहे।

About Author