Jaunpur news मुफ्तीगंज में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर प्रबुद्ध समागम का आयोजन

मुफ्तीगंज में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर प्रबुद्ध समागम का आयोजन
Jaunpur news मुफ्तीगंज (जौनपुर)। स्थानीय ब्लॉक के निशान गांव में शुक्रवार शाम समाजसेवी कृष्णानंद राय के आवास पर “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषयक प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, केराकत विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यदि देश में एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवस्था लागू हो जाती है, तो चुनाव में होने वाली भारी फिजूलखर्ची पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि इससे बचाया गया धन देश के विकास कार्यों में लगाया जा सकेगा, जिससे भारत पुनः “सोने की चिड़िया” बन सकता है।
समागम में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें वीरेंद्र सिंह, महेंद्र प्रजापति, बृजेश सिंह, विशाल सिंह, डॉ. युजवेंद्र दुबे, त्रिभुवन मौर्य, सदानंद राय, कृष्णानंद राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य उषा किरण, पिंटू (दादा), ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन चौरसिया, मंडल अध्यक्ष हरियोम सहाय, प्रदीप पासी, दिवाकर राय, पंकज राय, दीनानाथ राय सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: धीरज सोनी