Jaunpur news देवी जागरण कार्यक्रम में देवी गीतों पर पूरी झूमते रहे श्रोता

देवी जागरण कार्यक्रम में देवी गीतों पर पूरी झूमते रहे श्रोता
जौनपुर।नेवढ़िया क्षेत्र के काजीहद गांव में रामअचल पाण्डेय के सौजन्य से आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के भोजपुरी गीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति व अन्य कलाकारों के भक्तिमय गीतों से देर रात तक श्रोता मंत्रमुग्ध बने रहे
“ज्योति” के गीत जहां पूजाली देवी मइया,चिरई रहती जे हम मयरिया, व मयरिया कौने करनवां भुलईलू ना सहित अन्य भक्ति गीत से श्रोता झूमते रहे।गायिका प्रियंका सोनी के गीत तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश तथा प्यारा सजा है दरबार भवानी आदि गीत गाकर महिलाओं तक को नाचने पर मजबूर कर दिया।गायिका प्रियंका पांडेय के गीत माई डोली चढ़ी चलली सेवक घरवां जैसे गीत से माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।इसके पूर्व आयोजक नागेश पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय,उदयशंकर दुबे,मनोज तिवारी, राजेन्द्र त्रिपाठी, आशीष मिश्र शशिकांत पाठक आदि ने गायकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन राणा सिंह ने किया।कार्यक्रम में मृत्युंजय सिंह सिप्पी, गायक अमित सागर, सिकन्दर,सत्यम मिश्र जैसे राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराया।
इस मौके पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री रमेश दुबे,समाजसेविका सुनीता दुबे,नीलेश कुमार, अशोक दुबे सहित अन्य हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।