November 4, 2025

Jaunpur news व्यापारी द्वारा मुनीम पर 35 लाख रूपये के गबन का लगाया गया आरोप

Share

व्यापारी द्वारा मुनीम पर 35 लाख रूपये के गबन का लगाया गया आरोप

तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी।

जौनपुर।

Jaunpur news लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकियां स्थित नवीन सब्जी मंडी के एक आढ़ती व्यापारी के द्वारा अपने मुनीम के ऊपर 35 लाख रुपए गबन कर भाग जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई है।
बता दें कि नवीन सब्जी मंडी के आढ़ती ज्ञान चंद्र अग्रहरि का मंडी परिसर में ज्ञानचंद अश्विनी कुमार नाम पर आलू फर्म है। ज्ञानचंद के फर्म पर जमालपुर निवासी अनिल कुमार दस वर्ष से कार्य करता था। आरोप है की मुनीम अनिल कुमार पिछले कुछ महीनों से रोकड़ खाते में जोड़ की गलती कर रूपये चोरी करता था। छ: वर्षो में उसने हिसाब में हेराफेरी करते हुए पैतीस लाख रुपए हेराफेरी कर गबन कर गया। ज्ञानचंद के पुत्र सचिन नें बताया की हमारे फर्म का मुनीम अनिल बहुत ही विश्वसनीय युवक था अनिल हमारे यहाँ पिछले कई वर्षो से मुनिबी कार्य लेन देन करता था। खाते की देखरेख रुपए का देन लेन का कार्य स्वयं करता था। आढ़ती मालिक पर उसके प्रति पूर्ण विश्वास था। जबसे रूपये गबन करने का पता चला है। वह घर छोड़कर फरार है। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है।पुलिस क़ो कार्यवाही के लिए नामजद तजरीर दे दिया गया है।
थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह नें पूछे जाने पर बताया की व्यापारी द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन कि जा रही है।

About Author