Jaunpur news सतीश यादव का लोक सेवा आयोग में चयन, बने ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर

IMG-20250201-WA0108
Share

सतीश यादव का लोक सेवा आयोग में चयन, बने ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर

सुइथाकला। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के छात्र रहे करौदीकला विकासखंड क्षेत्र के मेवपुर बरचौली गांव निवासी सतीश यादव का लोक सेवा आयोग बिहार में ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सतीश ने 176 वीं रैंक हासिल करके यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने 2017 में इंटरमीडिएट इंटर कॉलेज समोधपुर, 2022 में बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीएससी तथा 2024 में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर बिहार से एमएससी की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मुख्य रूप से चाचा संतलाल मौर्य, पूर्व प्रधानाचार्य एवं स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रणजीत सिंह व शिक्षको संतोष कुमार, धर्मदेव शर्मा, राकेश सिंह, विष्णु तिवारी आदि को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस बनने का है। उन्होंने सफलता का रहस्य बताते हुए कहा कि पाठ्यक्रम से हटकर प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में अध्ययन करना चाहिए। कठिन परिश्रम, घर की परिस्थितियों और माता-पिता के संघर्ष को देखकर हम अपने आप को मोटिवेट कर सकते हैं। लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पण और कठिन परिश्रम ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस उपलब्धि पर सुल्तानपुर के मशहूर सर्जन डा. एके सिंह व उनकी पत्नी सुमन सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं। गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू, प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ,संतोष कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी, अरुण मौर्य, डॉ. शोभनाथ यादव, प्रेमनाथ सिंह चंदेल, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, समाजसेवी संजय सिंह सहित शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।