Jaunpur news राजभवन प्रागंण लखनऊ में 07 से 09 फरवरी तक आयोजित होगी फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी

राजभवन प्रागंण लखनऊ में 07 से 09 फरवरी तक आयोजित होगी फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी
जौनपुर जिला उद्यान अधिकारी डॉ सीमा सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजभवन प्रांगण, लखनऊ में 07 से 09 फरवरी 2025 को प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनपद के इच्छुक कृषक अपने फल, शाकभाजी एवं पुष्प के उत्कृष्ट कोटि के नमूनों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने हेतु बेवसाइट https://upflowershowlko.com/ पर पंजीकरण कराकर आनलाइन शुल्क रू0 5 प्रति प्रर्दश जमा करने के पश्चात प्रविष्टि कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि पुरस्कार हेतु प्रदर्शनी का निरीक्षण 06 फरवरी 2025 को मध्यान्ह 12ः00 बजे किया जायेगा। कृषकों को 06 फरवरी 2025 को सुबह तक प्रविष्टियां निर्दिष्ट स्थान पर लगानी होंगी। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत वर्ग में विशेष पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार रू0 51000 (रूपया इक्यावन हजार) द्वितीय पुरस्कार रू0 31000 (रूपया इक्तीस हजार) तृतीय पुरस्कार रू0 11000 (रूपया ग्यारह हजार) एंव सभी वर्ग में सर्वोत्तम पुरस्कार 11000 (रूपया ग्यारह हजार) देय होगा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी हेतु दिशा-निर्देश एवं श्रेणी आदि से सम्बन्धित सहायता के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्यान अधिकारी, जौनपुर कार्यालय अथवा प्रदर्शनी प्रभारी सत्यभान सिंह मोबाइल नम्बर 7007284234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।