Jaunpur news लाइन बाजार पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को 1-1 तमंचा मय जिन्दा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को 1-1 तमंचा मय जिन्दा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह थाना लाइनबाजार जौनपुर के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक निखिलेश तिवारी मय हमराह हे0का0 अमित साहनी व का0 राहुल यादव के साथ चेकिंग के दौरान विशेषरपुर भण्डारी सम्पर्क मार्ग के पास स्थित नाला के पास से आज दिनांक- 19/01/2025 को समय करीब 12.35 बजे क्रमशः अभियुक्तगण 1. चांद बाबू पुत्र बुद्धू निवासी तारापुर कालोनी गली नं0 1 थाना कोतवाली जनपद जौनपुर व 2. बंगाली पुत्र रुस्तम निवासी सब्जी मण्डी के पास मछलीशहर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01-01 अवैध तमंचा .315 बोर व एक-एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-31/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0-31/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- चांद बाबू पुत्र बुद्धू निवासी तारापुर कालोनी गली नं0 1 थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
2.बंगाली पुत्र रुस्तम निवासी सब्जी मण्डी के पास मछलीशहर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर
बरामदगी –
1.चांद बाबू उपरोक्त के कब्जे से- एक अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर - बंगाली उपरोक्त के कब्जे से- एक अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
आपराधिक इतिहास अभियुक्त चांद बाबू –
1.मु0अ0स0- 533/19 धारा -60 आबकारी अधिनियम थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर
2.मु0अ0स0- 48/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली,जनपद जौनपुर
3.मु0अ0स0- 418/18 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली जनपद जौनपुर - मु0अ0सं0- 358/18 धारा- 323/336/504/506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,जौनपुर
- मु0अ0सं0- 362/20 धारा- 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,जौनपुर
- मु0अ0सं0-31/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइन बाजार,जौनपुर
आपराधिक इतिहास बंगाली-
- मु0अ0सं0-32/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइन बाजार,जौनपुर
गिरफ्तारी टीम —
- उ0नि0 निखिलेश तिवारी, थाना लाइनबाजार, जौनपुर
- उ0नि0 अमित साहनी, थाना लाइन बाजार,जौनपुर
- का0 राहुल यादव, थाना लाइन बाजार जौनपुर