पुलिस के ऑपरेशन सर्च मचा रही अफरा तफरी, हड़कम्प

Share

पुलिस के ऑपरेशन सर्च मचा रही अफरा तफरी, हड़कम्प
जफराबाद।क्षेत्र के नावघाट पूल के पास रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के आदेश पर ऑपरेशन सर्च चलाया गया।ऑपरेशन सर्च के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों में हड़कम्प मचा रहा।
ऑपरेशन सर्च के दौरान थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय मय फोर्स दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों का कागजात व डिग्गी की चेकिंग किया।चेकिंग के दौरान कई बिना कागजात के वाहनों का चालान भी किया गया।पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान अराजक तत्वों में हड़कम्प मचा रहा।चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो में एक असलहा मिला।हालांकि जांच पड़ताल में वह लाइसेंसी निकला।पुलिस ने उसे छोड़ दिया।इसके अलावा एक बोलेरो उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड लगा मिला।इन्क्वारी के बाद बोर्ड फर्जी निकला।पुलिस ने बोलेरो का चालान कर दिया।

About Author