September 20, 2024

सूरज के बैनर तले स्वर्गीय सूर्य नारायण त्रिपाठी पूर्व सांख्यिकी अधिकारी की 20वीं पुण्यतिथि पर निर्मल असहाय निराश्रित वर्ग के लगभग 200 लाभार्थियों को कंबल वितरण

Share

आज लायंस क्लब जौनपुर सूरज के बैनर तले स्वर्गीय सूर्य नारायण त्रिपाठी पूर्व सांख्यिकी अधिकारी की 20वीं पुण्यतिथि पर निर्मल असहाय निराश्रित वर्ग के लगभग 200 लाभार्थियों को कंबल वितरण का कार्यक्रम जौनपुर क्लब से संपादित किया गया जिस के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राम प्रकाश जी व विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर श्री अनिल कुमार अग्निहोत्री जी रहे। स्मृति शेष स्वर्गीय सूर्य नारायण त्रिपाठी जी के जेष्ठ पुत्र श्री अरविंद त्रिपाठी निदेशक नागरिक विमानन एवं उड्डयन गुजरात द्वारा स्वर्गीय त्रिपाठी जी के जीवन मूल्य एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए प्रतिवर्ष इस तरह के कार्य करते रहना की बात की गई। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महामंत्री श्री आनंद मिश्रा जी रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह वत्स लायंस क्लब जौनपुर के अध्यक्ष नसीम अख्तर जी सचिव आनंद स्वरूप साहू जी पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह जी पूर्व अध्यक्ष संतोष मौर्य जी पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र खत्री जी वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय जी विपिन सिंह जी बृजमोहन शुक्ला जी अधिवक्ता राजेश शुक्ला एवं रजनीश शुक्ला जी अमर उजाला के ब्यूरो चीफ अंकुर शुक्ला जी डॉ राजवीर सिंह जी जौनपुर क्लब के खेल सचिव डॉ एसके श्रीवास्तव जी रामचंद्र मिश्रा जी आबकारी निरीक्षक भीम तिवारी जी जितेंद्र कुमार मौर्य जी उद्धव प्रसाद द्विवेदी सभासद कृष्ण कुमार यादव जी प्रमोद कुमार सिंह जी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Author