सभासद पुत्र तथा पति ने सफाईकर्मी को पीटा,मुकदमा दर्ज

IMG-20240916-WA0068
Share

सभासद पुत्र तथा पति ने सफाईकर्मी को पीटा,मुकदमा दर्ज

जफराबाद।क्षेत्र के नगर पंचायत कजगांव में सोमवार को सभासद पुत्र तथा सभासद पति ने एक सफाईकर्मी को पिट कर घायल कर दिया।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया।
अम्बेडकर नगर के बसखारी क्षेत्र के कटैया गंजन गांव निवासी विशाल विश्वकर्मा पुत्र दयाशंकर विश्वकर्मा नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी पद पर कार्यरत है।सोमवार को वह बारावफात के पर्व पर कस्बे के महत्वपूर्ण मजारों आदि ओर साफ-सफाई व चूने का छिड़काव कर रहा था।उसी समय वार्ड एक कि सभासद राजकुमारी कन्नौजिया के पति सूरज कन्नौजिया तथा वार्ड संख्या तीन की सभासद फूलगेन देवी के पुत्र अखिलेश यादव नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच गए।उन दोनों ने विशाल से कार्यालय के गेट के पास तुरंत सफाई करने को कहा।विशाल ने कहा कि मुस्लिम त्योहार है।अभी वह मजार आदि ओर साफ-सफाई कर रहा है।उसको करने के बाद इसे भी कर देगा।इसी बात पर ऊक्त दोनों ने उसे लात मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया।कई लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया।घटना के बाद भारी संख्या में सफाई कर्मी थाने पहुंच गए।थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कार्यवही की जा रही।