September 20, 2024

श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर का 45 वा पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Share

श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर का 45 वा पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जौनपुर जनपद की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर का 45वा पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण मां के जयकारे के साथ मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डा राम सूरत मौर्य की गरिमामय उपस्थित एवं अध्यक्ष अनिल अस्थाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजन के प्रथम चरण में मां भगवती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ ।तदुपरांत मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ तथा विशिष्ट अतिथि को माल्यार्पण कर अध्यक्ष व अन्य सम्मनित सदस्यों द्वारा किया गया।
इस मौके पर जनपद के भजन मनोज कोमल विवेक वरदान चिंटू सरगम ने देवी गीतों ने आयोजनों को भक्तिमय कर दिया।

आयोजन की द्वितीय चरण में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के निर्णायक मंडल सदस्य विवेक सिंह और अवनींद्र तिवारी अजय गुप्ता ,राजीव कुमार को तथा जनपद की समाजसेवी संगठनों, धार्मिक संगठनों, लंगर समितियां ,विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को महासमिति द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वक्त के रूप में अपने उद्बोधन में संरक्षक मंडल के इंद्रभान सिंह इंदु, निखिलेश सिंह, संतोष सिंह, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, मोतीलाल यादव, विजय सिंह बागी, ने महासमिति की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में राम सूरत मौर्य ने कहा कि पूजन समितियां पूरे अनुशासन और विधि विधान से माँ की पूजन अनुष्ठान को संपन्न करें शासन एवं जिला प्रशासन से जो भी सहयोग होगा उसके लिए मैं प्रयासरत रहूंगा ।इसी क्रम में मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए महासमिति की संगठनात्मक संरचना की प्रशंसा करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि की तैयारी में पूर्ण सहयोग रहेगा।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष मनीष देव ने पूजन समितियां को आश्वासत किया कि जनपद की किसी भी पूजन समिति को पूजन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मैं दिन-रात आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं । इसी क्रम में महासचिव मनीष गुप्ता ने समस्त कार्यकारिणी और दुर्गा पूजा समितियां को आशा किया लेकर कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत होगी तो पूरी महासमिति के साथ में आप सभी के सुख में खड़ा रहूंगा।
सम्मान समारोह के अंतिम चरण में वर्ष 2023 के शारदीय नवरात्र में आकर्षक सजावट के लिए पूजन समितियां को सम्मानित किया गया।
जिसमें पूजन व पडाल व्यवस्था में प्रथम पुरस्कार मां अष्टभुजी संस्था कन्हाईपुर पुलिस लाइन द्वितीय पुरस्कार नवयुग संस्था उर्दू बाजार तृतीय जय मां शीतला दुर्गा पूजा समिति रसूलाबाद चतुर्थ पुरस्कार हनुमान समिति हनुमान धाम मल्हनी रोड, तथा झांकी व्यवस्था में प्रथम महाशक्ति संस्था गौशाला परिसर द्वितीय पुरस्कार नवयुवक धर्म कल्याण समिति समिति अहियापुर तृतीय पुरस्कार न्यू कादंबरी संस्था सिपाही चौराहा चतुर्थ पुरस्कार त्याग संस्थान किदवई पार्क कोतवाली चौराहा दैनिक मार्ग सजावट में प्रथम पुरस्कार मां अष्टभुजी संस्था कन्हैयापुर द्वितीय पुरस्कार मयांजली संस्था मायापुर कचहरी तृतीय पुरस्कार बजरंग घाट दुर्गा पूजा समिति चतुर्थ पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री दुर्गा पूजा समिति फल वाली गली व भारतीय दुर्गा पूजा समिति जहांगीराबाद,
पूजन व पांडाल व्यवस्था ग्रामीण अंचल में प्रथम पुरस्कार न्यू गीतांजलि संस्था में गढ़वा बाजार द्वितीय पुरस्कार बाल नव दुर्गा पूजन उत्सव समिति धनियामयू , तृतीय नवयुवक दुर्गा पूजा समिति जाफराबाद चतुर्थ पुरस्कार जय मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति खेतासराय,
मां की शोभा यात्रा में प्रथम पुरस्कार गीतांजलि संस्था जागेश्वर नाथ मंदिर द्वितीय पुरस्कार सर्वोदय संस्था तृतीय पुरस्कार भाग्योदय संस्था खलीशपुर चतुर्थ पुरस्कार बाबा बर्फानी दुर्गा पूजा समिति,
मां की भव्य यात्रा में झांकी व्यवस्था में प्रथम पुरस्कार मां का दरबार बाल संस्था ओलंदगंज द्वितीय पुरस्कार कल्याण संस्था दाढ़ियां टोला तृतीय पुरस्कार महाशिव शक्ति संस्था महादेव टोला चतुर्थ पुरस्कार पूर्वांचल नवयुवक धर्म कल्याण संस्था सकरमंडी ।धन्यवाद महासचिव राहुल पाठक ने तथा आयोजनों का आभार सफल संचालन संयुक्त रूप से महेंद्र देव विक्रम एवं गौरव श्रीवास्तव ने किया।
आयोजन में जेसीआई लायंस क्लब, बोल बम कांवरिया संघ, मरकाजी सीरत कमेटी के सदर शौकत राजा समाजसेवी राधे रमण, सलमान शेख तथा विशिष्ट सदस्य महेंद्र विक्रम शशांक सिंह रानू, मोतीलाल यादव, विजय सिंह बागी, नीरज सिंह, अतुल सिंह मुन्ना,डॉ विजय रघुवंशी, श्री राम प्रकाश यादव, महेश जायसवाल ,आनंद अग्रहरि राम रतन विश्वकर्मा, रत्नेश सिंह, राजन अग्रहरि विजय गुप्ता शैलेंद्र मिश्रा चंद्रशेखर गुप्ता निशा कान द्विवेदी अमित गुप्ता सुमित उपाध्याय संजय मोदनवाल मयंक मिश्रा रोजी सोनकर विष्णु गुप्ता धीरज जायसवाल आशीष रावत डॉ नितीश सिंह पंकज श्रीवास्तव, लालता सोनकर, चंदन कुमार रवि शर्मा सचिन सोनी मीडिया प्रमुख दीपक श्रीवास्तव, नवजीवन रत्नदीप मोहम्मद शाहिद करनविंद महिंद्र अग्रहरि पंचम मौर्य ज्ञानेंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे।उक्त जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दिया।

About Author