जमैथा का कजरी मेला सम्पन्न

IMG-20240222-WA0064
Share

जमैथा का कजरी मेला सम्पन्न
जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव के पोखरे पर कजरी का मेला गुरुवार की शाम को लगा।मेले में आसपास के गांव की महिलाएं बच्चे और पुरुष आये।
मेले में सौंदर्य प्रसाधन,मिठाई, पपड़ी,रेवड़ी,खिलौने आदि की दुकानें लगी थी।महिलाओं ने श्रृंगार का सामान खरीदा।वही बच्चों ने खिलौने और बुजुर्गों ने घरेलू उपयोग का सामान खरीदने में दिलचस्पी दिखायी।मेले में सुरक्षा की दृष्टि से थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव,चौकी प्रभारी ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी मय फोर्स चक्रमण करते रहे।मेले में गांव के सम्भ्रांत लोगो ने अहम भूमिका निभाई।जिसमे विनीत कुमार सिंह का अहम रोल रहा।