September 16, 2024

प्रदेश स्तरीय सीनियर कुश्ती पुरूष प्राइजमनी प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में 

Share

प्रदेश स्तरीय सीनियर कुश्ती पुरूष प्राइजमनी प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में 
जौनपुर  क्रीड़ा अधिकारी डा0 अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि नागपंचमी के शुभ अवसर पर 08 एवं 09 अगस्त, 2024 को श्री गुरू गोरखनाथ मंदिर परिसर गोरखपुर में दो दिवसीय विशेष सीनियर पुरूष कुश्ती प्राइजमनी प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
              उक्त प्रतियोगिता में जाने हेतु जनपद जौनपुर के खिलाड़ियों का चयन परीक्षण 05 अगस्त 2024 को प्रातः 8 बजे से डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में किया जा रहा है।
             उक्त चयन परीक्षण में से चयनित पुरूष खिलाड़ियों को वाराणसी मण्डल की टीम के साथ जाने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतियोगिता की नियम/शर्ते निम्नवत है :- गोरखपुर में आयोजित प्रतियोगिता में केवल उ0प्र0 के खिलाड़ी ही प्रतिभाग करने के पात्र होंगे जिनको अपने साथ आधार कार्ड की प्रति ले जाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों/पहलवानों/प्रशिक्षक को खेल विभाग के दिशा निर्देशानुसार आवास, भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी तथा एक दिन पूर्व पहुॅचने पर भी नियमानुसार यह सुविधा देय होगी। प्रतिभाग करने वाली टीमों/खिलाड़ियों को रेल/बस का वास्तविकता के आधार पर (ए0सी0 तृतीय श्रेणी टिकट प्रस्तुत करने पर ही) नियमानुसार यात्रा देयक का भुगतान प्रतियोगिता उपरान्त किया जायेगा। आनुसांगिक व्यय रू0 200 प्रति सदस्य की दर से देय होगा। सभी भुगतान सम्बन्धित लाभार्थी/प्रशिक्षक के बैंक खाते में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से किया जायेगा जिसके लिए बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति देयक के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
                उ0प्र0 केसरी भार वर्ग- 74 किलो से ऊपर (सीनियर आयु पुरूष वर्ग) के विजेता रू0 1,01,000 नगद, गदा व प्रमाण पत्र एवं उ0प्र0 केसरी उप-विजेता को रू0 51,000 नगद एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। उ0प्र0 कुमार भार वर्ग- 60-70 किलो (सीनियर आयु पुरूष वर्ग) के विजेता को रू0 51,000, गदा व प्रमाण पत्र व उप-विजेता को रू0 25,000 नगद एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। वीर अभिमन्यु भार वर्ग- 50-60 किलो (सीनियर आयु पुरूष वर्ग) के विजेता को रू0 51,000, गदा व प्रमाण पत्र व उप-विजेता को रू0 25,000 नगद एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।

About Author