सीएमओ ने डोभी में सुरक्षित मातृत्व अभियान की व्यवस्था परखी

IMG-20240402-WA0018
Share

सीएमओ ने डोभी में सुरक्षित मातृत्व अभियान की व्यवस्था परखी

सभी कर्मचारी उपस्थित, गर्भवती को फल बांटे, चिह्नित की गईं एचआरपी
28 गर्भवती का नि: शुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के लिए ई-रूपी बाउचर काटा गया

जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी डोभी पर मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह अभियान का निरीक्षण करने वहां पहुंचीं तो सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।
केंद्र पर गर्भवती को फल बांटे गए तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाएं चिह्नित की गईं। सीएमओ ने कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने गर्भवती की सभी आवश्यक जांचें कराने, चिह्नित हाईरिस्क प्रेग्नेंसी की लाइन लिस्टिंग एवं जांच आदि कराने को कहा। सीएचसी पर 28 गर्भवती का नि: शुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के लिए ई-रूपी बाउचर काटा गया। उन्होंने जांच कराने आईं गर्भवती को खान-पान, साफ-सफाई और पोषण के संबंध में परामर्श दिया। इस दौरान उनके साथ डीसीपीएम मोहम्मद खुबैब रजा मौजूद रहे।