October 19, 2024

जौनपुर शहर में सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा ने राष्ट्रीय प्रतीकों की जन चेतना यात्रा निकाली

Share

जौनपुर शहर में सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा ने राष्ट्रीय प्रतीकों की जन चेतना यात्रा निकाली
जौनपुर
राष्ट्रीय चिन्हों की अभिज्ञता और उदासीनता को देखते हुए राष्ट्र समर्पित संगठन सम्राट अशोक क्लब ने राष्ट्रीय प्रतीकों एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए पूरे देश में जगह-जगह राष्ट्रीय प्रतीक सम्मान समारोह एवं जन चेतना यात्राओं का आयोजन किया था उसी क्रम में 31अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर जौनपुर में भी एक जन चेतना यात्रा निकाली गई जिसमें राष्ट्रीय चिन्हों का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।
जौनपुर शहर के बीचो-बीच होते हुए यह प्रदर्शनी यात्रा निकाली गई सैकड़ो लोगों ने इसका स्वागत किया।
यह यात्रा जौनपुर के भंडारी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहा शाही पुल होते हुए औलंदगंज से जैसिस चौराहा होते हुए राष्ट्रीय अशोक स्तंभ पचहटिया तिराहा पर जाकर के एक गोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गई ।इस मौके पर राष्ट्रीय एकता अखंडता आपसी सौहार्द हेतु राष्ट्रीय एवं लोक भावनाओं से जुड़े हुए कार्यक्रम किए गए।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कन्हैया लाल मौर्य ,मनोज,शत्रुघ्न मौर्य,गंगा प्रसाद मौर्य,अंकित मौर्य,पंकज मौर्य ,मुस्कान मौर्य ,रियाजुल आदि मौजूद रहे।

About Author