मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए धर्मेन्द्र सिंह

IMG-20231017-WA0012
Share

जलालपुर। मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक थाना जलालपुर राजेश यादव ने स्टार लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मिठाईयां खिलाकर बधाई दी। मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार सिंह वर्तमान में जलालपुर थाने पर तैनात हैं और विभाग में अच्छे कार्य को देखते हुए वरिष्ठता के आधार पर उनकी पदोन्नति की गयी है। मुख्य आरक्षी से दरोगा बनने के बाद धर्मेंद्र सिंह को बधाइयां देने वालों का दिन भर ताता लगा रहा। क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने धर्मेंद्र सिंह से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि आप इसी तरह प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए अपने विभाग,क्षेत्र एवं समाज के लिए सेवा करते रहें।